लखनऊ:-आईईटी के छात्र विवेक भारद्वाज को लंदन गूगल से मिली 1.37 करोड़ की सालाना नौकरी का पैकेज
लखनऊ:-आईईटी के छात्र विवेक भारद्वाज को लंदन गूगल से मिली 1.37 करोड़ की सालाना नौकरी का पैकेज
लखनऊ के विवेक भारद्वाज ने सिर्फ लखनऊ का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है.क्योंकि उन्हें हाल ही में गूगल लंदन ने 1.37करोड़ के सालाना पैकेज पर जॉब ऑफर की है.लखनऊ से इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक कंप्यूटर साइंस फाइनल ईयर के छात्र विवेक भारद्
लखनऊ के विवेक भारद्वाज ने सिर्फ लखनऊ का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है.क्योंकि उन्हें हाल ही में गूगल लंदन ने 1.37 करोड़ के सालाना पैकेज पर जॉब ऑफर की है.लखनऊ से इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक कंप्यूटर साइंस फाइनल ईयर के छात्र विवेक भारद्वाज यूं तो रहने वाले बुलंदशहर के हैं लेकिन पढ़ाई करने के लिए लखनऊ में रहते हैं.उनकी मानें तो प्लेसमेंट के लिए वह पढ़ाई के साथ-साथ लंबे वक्त से ऑनलाइन कई जगहों पर आवेदन कर रहे थे.शुरुआत से ही वह विदेशों में ही नौकरी के लिए आवेदन कर रहे थे.एक दिन उनके पास गूगल लंदन से एक मैसेज आया और उसमें उन्होंने इंटरव्यू के लिए बात की.बस यही था विवेक भारद्वाज की जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट.आइए जानते हैं आखिर यह विवेक भारद्वाज का टर्निंग प्वाइंट क्यों बना.
4 राउंड में हुए इंटरव्यू
इस बारे में विवेक भारद्वाज खुद बताते हैं कि जब उनके पास लंदन गूगल से मैसेज आया तो वह इंटरव्यू के लिए तुरंत तैयार हो गए और करीब 4 राउंड के इंटरव्यू हुए.जिसमें उनसे कंप्यूटर साइंस के डाटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम से जुड़े हुए कुछ सवाल पूछे गए.करीब 5 इंटरव्यूवर उनके सामने थे.हर इंटरव्यू में अलग-अलग लोग हुआ करते थे.इसके बाद अंतिम इंटरव्यू भी हुआ था जिसमें उनसे जनरल बातें की गयीं और इसके बाद उन्हें इस नौकरी के लिए चुना गया.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें