मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा चुनाव 2022 में हराने के बाद भुवन कापड़ी का सरकार पर हमला, लगाए ये आरोप



विधानसभा चुनाव 2022 में सीएम पुष्कर सिंह धामी का खटीमा सीट से हरने के बाद अब कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी ने सरकार पर हमला बाेला है। खटीमा के लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा चुनाव 2022 में हराने के बाद भुवन कापड़ी का सरकार पर हमला, लगाए ये आरोप

हमें फॉलो करें

इस खबर को सुनें

कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी ने सरकार पर खटीमा की उपेक्षा और खटीमा के लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

शनिवार को राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कापड़ी ने कहा कि खटीमा विधानसभा सीट पर कांग्रेस को विजयी बनाने की सजा आम लोगों को दी जा रही है। सरकार के इशारे पर पुलिस गरीबों का उत्पीड़न कर रहीं है।

कापड़ी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कोरोना काल में जी कर्मचारियों पर फूल बरसाए जा रहे थे, अब उन्हें नौकरी से ही निकाला जा रहा है। सहकारी बैंक में भर्ती घोटाला, बीकेटीसी में अनियमितता सामने आ रही है। प्रदेश में बिजली संकट चरम पर है और सरकार केवल चुनाव की चिंता में डूबी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लखनऊ:-आईईटी के छात्र विवेक भारद्वाज को लंदन गूगल से मिली 1.37 करोड़ की सालाना नौकरी का पैकेज

प्रकृति की गोद में पहुंच जाएंगे कम समय और कम खर्चे में, जानिए देहरादून के 5 फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन